{"_id":"66c8bf0711efdbf73d0e3501","slug":"doctor-cheated-of-rs-475-lakh-in-the-name-of-furniture-in-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120777-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अस्पताल में फर्नीचर के नाम पर चिकित्सक से 4.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अस्पताल में फर्नीचर के नाम पर चिकित्सक से 4.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। अस्पताल में फर्नीचर व उपकरण की सप्लाई के नाम पर जालसाजों ने नगर की चिकित्सक से करीब 4.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी को शिकायत देकर नगर के डीएम रोड निवासी डाॅ. कुमकुम राणा ने बताया कि उन्होंने कालाआम के पास अपना एक अस्पताल खोला था। वर्ष 2019 में अस्पताल खोलने के दौरान उनके ससुर ने एक जानकार के माध्यम से अस्पताल में फर्नीचर व अन्य उपकरण सप्लाई के लिए वार्ता की। इस दौरान आरोपी सत्यवान निवासी कृष्णा काॅलोनी भिवानी हरियाणा और सुभाष बंजारा निवासी अलवर राजस्थान उसके अस्पताल पर आए और 18 नवंबर 2019 को फर्नीचर व उपकरण सप्लाई के लिए आरोपियों से सौदा तय किया। 10 दिन बाद आरोपियों ने फोन कर कुछ एडवांस की मांग की, जिस पर उनके खाते में एक लाख रुपये, 29 नवंबर को एक लाख, एक दिसंबर को एक लाख और सात दिसंबर को 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके अलावा करीब 1.25 लाख रुपये आरोपियों ने नकद लिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने समय पर माल की सप्लाई नहीं दी। जब इसका विरोध करते हुए आरोपियों को फोन किया तो आज-कल के नाम पर टरकाते रहे। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अब एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वीपीएस चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।