फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "Do not wander, will be useless vote, the BJP will benefit '

‘भटकना मत, बेकार जाएगा वोट,भाजपा को मिलेगा फायदा’

Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
"Do not wander, will be useless vote, the BJP will benefit '
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘सपा चुनाव में दो खेमों में बंट जाएगी। दोनों खेमे एक-दूसरे को कमजोर करने के लिए काम करेंगे। सपा का आधार वोट भी बंट जाएगा। ऐसे में यदि अल्पसंख्यक समाज सपा को वोट करेगा तो उनका वोट बेकार ही जाएगा। इसका फायदा सीधे भाजपा को होगा। बसपा का बेस वोट मजबूत है वह सपा की तरह बंटेगा नहीं।

इसमें अल्पसंख्यकों का वोट जुड़ने पर भाजपा के भारी नुकसान होगा। ’ वोट की यह गणित समझाते हुए  बसपा प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर की सात एवं गौतमबुद्धनगर की दो विधानसभा सीटों के बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा में अल्पसंख्यकों को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनएच-91 से सटे भाटगढ़ी गांवल में हुई जनसभा में मायावती ने अल्पसंख्यकों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि दलित वर्ग के रोहित  बेमुला और दयाशंकर के साथ क्या हुआ देश जानता है। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से अल्पसंख्यक का दर्जा छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक, मुस्लिम पर्सनल ला, कॉमन सिविल कोड में हस्तक्षेप से अल्पसंख्यक समाज दहशत में है। आतंकवाद की आड़ में अल्पसंख्यक समाज को शक की नजर से देखा जाता है। गोरक्षा और लव जेहाद को लेकर भी अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है।

केंद्र की मोदी सरकार में सच्चर कमेटी की सिफारिश लागू होने मुमकिन नहीं हैं। बीजेपी ने आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के सिवाय कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा ने पांच साल में और केंद्र की मोदी सरकार ने तीन साल के शासनकाल में गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, छात्र, युवा, बेरोजगार और व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। 

यमुना एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो की शुरूआत भी बसपा के शासन काल में हुई। सपा ने बसपा की योजनाओं का नाम बदलकर अपना बना लिया। समाजवादी पेंशन योजना का नाम बसपा सरकार में मनोमाया गरीब आर्थिक मदद योजना था। वहीं अपराध बढ़ते चले गए। सपा के शासनकाल में मुजफ्फरनगर दंगा, दादरी, मथुरा का जवाहरबाग कांड और बुलंदशहर में हाइवेगैंगरेप कांड हुआ। 

वहीं भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए झूठे वादे किए। विदेश में जमा काला धन लाने की वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया।   भाजपा सरकार ने नोटबंदी से आम लोगों को परेशानी में डाल दिया। अपना और अपने चहेते पूंजीपतियों का धन ठिकाने लगवा दिया लेकिन ललित मोदी और विजय माल्या का कुछ नहीं बिगाड़ सकी।

सरकार ने धन्ना सेठों को और भी धनवान बना दिया।मायावती ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरा और नोटबंदी के निर्णय को अपरिपक्व और आम आदमी को परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की कड़ी मेहनत से मिले आरक्षण को भाजपा खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरएसएस के एजेंडे से देश चलाने का आरोप लगाया।

मंच पर खोला योजनाओं को पिटारा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंच पर गरीब तबके के लिए सरकारी योजनाओं को पिटारा खोल दिया।  माया ने कहा कि बसपा की सरकार बनी तो जरुरतमंद की आर्थिक मदद की जाएगी। एक लाख तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। गरीब को राशन की दुकान से सस्ता राशन मिलेगा।


बिजली पानी मुफ्त मिले इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएगे। प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में घटिया खाना नहीं परोसा जाएगा बल्कि फल दूध और बिस्कुट दिए जाएंगे। गरीब और मजदूर छोटे छोटे कर्ज में डूबे हुए हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे लोगों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएगे।

कर्ज की रकम की भरपाई सरकार के खजाने से होगी। गरीबों को कृषि और आवास के लिए पटटे दिए जाएंगे। जिन पटटों पर अवैध कब्जे हैं उनको कब्जामुक्त कराकर भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा शासन काल की हर सरकारी भर्ती की जांच होगी। जिन जिलों और संस्थानों का नाम बदला गया है उनको नाम पुराना रखा जाएगा।

युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी विभागों में रोजगार उपल्ब्ध कराया जाएगा। सपा, कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल में जिन लोगों ने पलायन किया उनकी जांच कराई जाएगी। बहन बेटी की सुरक्षा और रोजी रोटी पर ध्यान दिया जाएगा।

इनके लिए मांगा साथ
मायावती ने सिकंदराबाद से प्रत्याशी मो. इमरान, अनूपशहर से गजेंद्र सिंह, शिकारपुर से  मुकुल उपाध्याय, डिबाई से देवेंद्र भारद्वाज, खुर्जा के  अुर्जन सिंह, सदर से मौ. अलीम खां स्याना सेी दिलनवाज खां और  गौतमबुद्धनगर की दादरी सीट से सतवीर सिंह भाटी और जेवर सीट से उम्मीदवार वेदराम भाटी के पक्ष में मतदान की अपील की।

बेकाबू समर्थकों ने तोड़ी दीवार, लाठीचार्ज
मायावती को हेलीकॉप्टर में बैठते देखने के लिए समर्थक बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए दीवार पर चढ़ गए। प्रेशर पड़ने पर दीवार भरभरा गर गिर गई। इसमें दो समर्थक चोटिल भी हुए। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। बसपा सुप्रीमो मायावती का हेलीकॉप्टर दोपहर एक बजकर 24 मिनट पर सभा स्थल पर उतरा।

मायावती का भाषण 2 बजकर आठ मिनट पर खत्म हो गया। मंच से उतरकर मायावती बीच में कुछ देर रुकी और प्रत्याशियों से बातें की। इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने हेलीपेड की ओर कूच किया। करीब 15 मिनट बाद मायावती हेलीकॉपटर के पास पहुंची उनको देखने के लिए युवा, महिला और बुजुर्ग बेरिकेडिंग तोड़कर दीवार के पास पहुंच गए।

प्रेशर पड़ने पर दीवार भरभरा कर गई। हादसे में दो युवक चोटिल हो गए। वहीं, समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को समर्थकों पर लाठियां भांजनी पड़ी।  बता दें कि सभा स्थल पर समर्थकों की भीड़ ने प्लास्टिक की कुर्सियां तोड़ दी। इससे थोड़ा देर के लिए माहौल गरमा गया।

हाईवे पर जाम ने किया बेहाल
बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा खत्म होने के बाद हाइवे-91 पर लंबा जाम लग गया। हालात पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को वाया गुलावठी से सिकंदराबाद भेजा गया। मायावती की जनसभा दोपहर 2 बजकर आठ मिनट पर जैसे ही संपन्न हुई समर्थकों की भीड़ हाइवे पर लग गई।

भीड़ को देखते हुए पुलिस ने दोनों साइड करीब दो दो किलो मीटर दूर वाहनों को रोक दिया। इससे हाइवे-91 पर जबरदस्त जाम लग गया। वलीपुरा रोड और चोला रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार रही। रैली में शामिल वाहन शहर की सड़कों से गुजरने शुरू हुए तो शहर भी जाम हो गया।


हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आनन फानन में भूड़ चौराहे पर रूट डायवर्ट कर बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद नोएडा जाने वाले वाहनों कर रुख गुलावठी की ओर मोड़ दिया। गुलावठी से सिकंदराबाद बाईपास होते हुए लोग गाजियाबाद दिल्ली पहुंचे। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हाइवे पर जाम का झाम रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed