फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DNPG College Gulavathi champion in men's and women's category

Bulandshahar News: पुरुष व महिला वर्ग में डीएनपीजी कॉलेज गुलावठी चैंपियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
DNPG College Gulavathi champion in men's and women's category
गुलावठी के डीएनपीजी कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चैम्पियन खिलाड़ी अतिथियों के स - फोटो : सांकेतिक
गुलावठी। डीएन पीजी कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग व पुरुष वर्ग में डीएनपीजी कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। जबकि एकल महिला वर्ग में सोनम व पुरुष वर्ग में ऋतुराज चैंपियन रहे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो.योगेश कुमार त्यागी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. अवधेश कुमार सिंह एवं कॉलेज के प्रो.पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेरठ कॉलेज, मेरठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग में एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल मुकाबले में महिला वर्ग में कुमकुम दूसरे तथा दिशा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में उज्ज्वल चौहान ने दूसरा तथा दिव्यांश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि शतरंज शह और मात तथा बुद्धि का खेल है। छात्र-छात्राओं को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. गुलाब सिंह रूहल, विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर कम सिलेक्टर डॉ. छाया चौधरी तथा डॉ. संजय यादव तथा फिडे आर्बिटर ललित कपूर, नवीन तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह और भवनीत सिंह बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed