फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DN College team won first place in chess competition

Bulandshahar News: शतरंज प्रतियोगिता डीएन कॉलेज की टीम ने पहले स्थान पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
DN College team won first place in chess competition
गुलावठी के डीएनपीजी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्राएं। संव
गुलावठी। डीएनपीजी कॉलेज में चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन देर शाम सात बजे तक चले मुकाबले में महिला वर्ग में डीएन कॉलेज गुलावठी की टीम 10 अंक लेकर पहले स्थान पर रही। जबकि एसएमएमपीजी कॉलेज मेरठ की टीम नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एसएसवी कॉलेज हापुड़ की टीम छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों के मुकाबले में डीएन कॉलेज गुलावठी की टीम 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर, मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद की टीम तीसरे स्थान पर खेल रही थी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी, एसएस कॉलेज माछरा, एसोसिएट प्रो. डॉ. संजय यादव, आईपी कॉलेज बुलंदशहर की शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. छाया चौधरी तथा एसएसवी कॉलेज हापुड़ के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. सुदर्शन त्यागी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम सचिव डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलवाई। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों का हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका ललित कपूर ने निभाई। संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. पुष्पेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो.पीयूष त्रिपाठी, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. सुधीर मालिक, डॉ. पूनम भारद्वाज, प्रो. भवनीत सिंह बत्रा, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार, डॉ. हरीश कसाना, डॉ. विनय सिंह, डॉ. संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed