फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM sahab... the dealer does not give full ration, take action

Bulandshahar News: डीएम साहब... डीलर नहीं देता पूरा राशन, कार्रवाई करिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
DM sahab... the dealer does not give full ration, take action
सदर तहसील में लोगों की शिकायतें सुनते डीएम-एसएसपी। स्रोत -- विभाग
बुलंदशहर। डीएम साहब.... डीलर राशन नहीं दे रहा है। जब इसका विरोध किया जाता है तो वह अभद्रता करता है। यह शिकायत गांव जैनपुर निवासी युवक ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम से की। डीएम ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिले की सातों तहसीलों में कुल 176 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें से मौके पर केवल 26 शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


सदर तहसील में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं। कैलाशपुरी निवासी संजय कुमार ने शिकायत देकर बताया कि बाईपास रोड के चौड़ीकरण से काॅलोनी का रास्ता खराब हो गया है। इसे ठीक कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके। मौके पर कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर केवल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। डीएम ने मौके पर ही जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। नगर निवासी एक महिला ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले दबंग उनके घर के बाहर गाली गलौच करते हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो आरोपी अश्लील हरकतें करते हैं। एसएसपी ने नगर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा में एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सिकंदराबाद में एसडीएम दीपक पाल, अनूपशहर में एसडीएम प्रियंका गोयल, स्याना में एसडीएम रविंद्र कुमार, डिबाई में एसडीएम मनीष कुमार और शिकारपुर में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गईं।

गांव भटवारा निवासी राजू ने शिकायत देकर बताया कि काली नदी के पानी के कारण खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। सतीश कुमार ने मांग की कि किसानों की बर्बाद फसल का सर्वे कराते हुए मुआवजा दिलाया जाए। एडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वर्किंग वुमन हॉस्टल का किया निरीक्षण
लोगों की शिकायतें सुनने के बाद डीएम श्रुति ने सदर तहसील में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बनाए जा रहे वर्किंग वुमन हॉस्टल का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्य प्रगति की रिपोर्ट की जांच की और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा कि वह खुद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति पर नजर रखें।


तहसीलवार प्राप्त और निस्तारित शिकायतें

तहसील प्राप्त निस्तारित

बुलंदशहर 35 02

खुर्जा 14 01

सिंकदराबाद 07 02

अनूपशहर 08 01

स्याना 09 03

डिबाई 36 02

शिकारपुर 58 15

कुल
167 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article