फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Divided into two groups in favor of the war Caryktriyan

हक की लड़ाई में दो गुटों में बंटीं कार्यकत्रियां

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Divided into two groups in favor of the war Caryktriyan
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अपने हक की लड़ाई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दो गुटों में बंट गई हैं। इससे लग रहा है कि मांग पूरी होने से पहले ही आंदोलन दम तोड़ देगा। वहीं दोनों गुट अपना-अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ में लगे हुए हैं।
 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं मानदेय वृद्धि, राज्यकर्मियों की तरह सुविधाएं और वेतन आदि की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर हैं।

धरना महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश और अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले चल रहा है। मगर, दोनों संघों के नेता अपना-अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ में दो गुटों में बंट गए। यह शनिवार को उस समय देखने को मिला जब राजेबाबू पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अलग-अलग जगह पर धरना देकर बैठी दिखीं। 
विज्ञापन


मगर, एक गुट की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी ने गुटबाजी से इनकार किया है। धरने में बुलंदशहर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भागीदारी की। इस दौरान मुकेश ठाकुर, रामनिवास यादव, विनोद कुमार सक्सेना, प्रेमवती चौहान, जयचंद सिंह, उमा बंसल, सुधा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहांगीराबाद में ब्लॉक अध्यक्ष विजयराजे सिंधिया के नेतृत्व में नगर के सभी प्रमुख बाजारों मे विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। अनूपशहर बाईपास स्थित नेहरू चौक पर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शिव, सरला, राजरानी, रेखा, रजनी, नीतू, कुसुम, सीमा, अंजू, ऊषा, पंकज गीता आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed