फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diversion was ineffective, people struggled with traffic jam for four hours

Bulandshahar News: डायवर्जन रहा बेअसर, चार घंटे जाम से जूझते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Diversion was ineffective, people struggled with traffic jam for four hours
खुर्जा के मंदिर मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
खुर्जा। मंदिर मार्ग पर रविवार रात को सिद्धेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दंडवत परिक्रमा के चलते किया गया डायवर्जन बेअसर रहा। बारिश में रात आठ बजे से 12 बजे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने खुद जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


खुर्जा में श्रावण मास के आखिरी रविवार को गांधी रोड स्थित चामुंडा मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक दंडवत परिक्रमा लगाने की प्राचीन परंपरा है। रविवार रात सात बजे से ही परिक्रमा शुरू हो जाती है। ऐसे में पुलिस को मंदिर मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी रविवार शाम से श्रद्धालुओं की परिक्रमा शुरू हो गई थी। इसमें पुलिस की ओर से एक ओर की सड़क केवल श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित कर दी गई थी। दूसरी दिशा की सड़क वाहनों के आवागमन के लिए छोड़ दी गई, लेकिन भारी वाहनों का प्रवेश नहीं रोका गया। ऐसे में रात को सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ चुंगी की ओर से आने वाले ट्रक व अन्य भारी वाहन और जेवर अड्डा की ओर से आ रहे पिकअप व अन्य वाहन आमने-सामने से फंस गए। आलम यह रहा है कि करीब एक किलोमीटर तक आमने-सामने से वाहनों की कतार लग गई। इसमें श्रद्धालु भी फंसे रह गए और बारिश होने के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कत बनी रही।

इसी के साथ जेवर अड्डा से मंदिर मार्ग की ओर आने वाले गंदे नाले की पटरी और किला गांव रोड पर भी लंबा जाम लग गया। ऐसे में कुछ चालक वाहन छोड़कर जाम खुलवाने में जुट गए तो कुछ श्रद्धालु जाम खुलवाने में लगे रहे। रात करीब 12 बजे तक वाहनों के आवागमन में दिक्कत बनी रही।




श्रद्धालुओं की दंडवत परिक्रमा के चलते एक ओर की सड़क पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। थोड़े समय के लिए मार्ग पर जाम लगा था, जिसको पुलिस ने खुलवा दिया था। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed