फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District Bar President expresses apprehension of murder.

Bulandshahar News: डिस्टि्रक्ट बार के अध्यक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
District Bar President expresses apprehension of murder.
सोशल मीडिया पर जिला बार के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की वायरल पोस्ट
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्ट की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीआईजी मेरठ, डीएम और एसएसपी बुलंदशहर को पोस्ट के माध्यम से सूचित करते हुए दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन सिंह राघव मेरी हत्या का षडयंत्र रच रहे हैं और कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं। आरोप लगाया कि लोगों के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी दिला रहे हैं। बार अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर उक्त दोनों जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में बार अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोट
सुनियोेेजित तरीके से षडयंत्र के तहत बार की राजनीति का सहारा लेकर गनर लेना चाहते हैं। आरोप पूरी तरह से निराधार है। किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाए, सत्यता सामने आ जाएगी। निराधार आरोप के लिए वह मानहानि का दावा करेंगे। सुमन कुमार सिंह राघव, निवर्तमान अध्यक्ष डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन
विज्ञापन

कोट
आरोप निराधार है। ना तो में वकील हूं, न में लड़ाई लड़ता हूं। बार अध्यक्ष को गनर चाहिए तो डीएम व एसएसपी से मांग सकते हैं। यह पार्टी के कार्यकर्ता व बीएलओ रहे है। चुनाव लड़ने में इनकी मदद की गई। विजेता बनने के बाद बधाई दी तो इन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मेरा समाजवादी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है जबकि ये स्वयं पार्टी में अपनी मर्जी से आए। जाना था तो इस्तीफा देकर जाते। अब इन्हें पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद ये आरोप लगा रहे है। सुमन राघव के साथ नाम जोड़ना गलत हैं। पहले वे सपा में थे लेकिन पिछले काफी समय से भाजपा में हैं। - मतलूब अली, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed