फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District administration will give permission only for traditional Kanwar camps

Bulandshahar News: परंपरागत कांवड़ शिविरों के लिए ही अनुमति देगा जिला प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन मास में कांवड़ शिविर के लिए 20 जुलाई तक आवेदन करना होगा। पूर्व में जिन शिविरों के लिए अनुमति दी गई थी, उन्हें ही इस बार भी अनुमति दी जाएगी। शासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी आयोजन के लिए नई अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


सावन माह में जिले में 550 से अधिक स्थानों पर कांवड़ शिविर व भंडारे का आयोजन किया जाता है। इन शिविर में लाखों की संख्या में भोले के भक्त व कांवड़ती पहुंचते हैं। इन शिविर में भक्तों के लिए बड़े स्तर पर प्रसाद बनाया जाता है। शासन ने इसके लिए निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति के सावन माह में शिविर और मोहर्रम के कार्यक्रम का आयोजन न होने दिया जाए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन के निर्देशों के बाद अब अधिकारियों ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सावन मास, शिवरात्रि, मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी त्योहार को लेकर अभी से योजना बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएं। 22 जुलाई से सावन माह का शुभारंभ हो रहा है, ऐसे में अब 20 जुलाई तक ही शिविर के लिए आवेदन किया जा सकेगा। शिविर लगाने के लिए आवेदक को सिटी मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस से इसकी जांच कराई जाएगी और दस्तावेज पूरे होने की स्थिति में ही अनुमति प्रदान की जाएगी।




शासन ने नई अनुमति जारी न करने के निर्देश दिए हैं। केवल परंपरागत आयोजन को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करेंगे तो नियमानुसार जांच कराकर समय से अनुमति जारी कर दी जाएगी। - चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed