फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dispute over bundle of new notes, video of attack goes viral

Bulandshahar News: नए नोटों की गड्डी के लिए विवाद, हमले का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
नगर के सब्जी मंडी चौराहे के निकट एक दुकान पर नए नोटों की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को कुछ युवक 10 रुपये के नए नोटों की गड्डी लेने सब्जी मंडी चौराहे के निकट स्थित एक दुकान पर पहुंचे। जहां नोटों की गड्डी ब्लैक में मिलने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। नोटों की गड्डी लेने आये युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बाजार के लोगों ने आक्रोशित होकर मारपीट कर रहे युवकों को पुलिस के सामने ही दौड़ा कर पीटा। सोशल मीडिया पर इस मारपीट की वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर गिरीजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed