{"_id":"68f1244e30927e3ff80ed2b2","slug":"dirt-found-in-two-dairy-units-notice-issued-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109993-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो डेयरी इकाइयों में मिली गंदगी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो डेयरी इकाइयों में मिली गंदगी, नोटिस जारी
विज्ञापन
खुर्जा में एनएच-34 स्थित डेयरी इकाई का निरीक्षण करते एसडीएम व खाद्य विभाग सहायक आयुक्त। स्रोत-
खुर्जा। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के निरीक्षण में दो डेयरी इकाइयों में गंदगी मिली, जिनको नोटिस जारी किया गया। तीन डेयरी इकाइयों से अलग-अलग सात नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा परम डेयरी में राजस्थान से खरीदे जा रहे घी का बिल व विवरण मांगा गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में टीम की ओर से एनएच-34 पर स्थित विश्वेश्वरी डेयरी, परम डेयरी और मधुसूदन क्रीमी फूड्स डेयरी इकाइयों में निरीक्षण किया गया। विश्वेशरी डेयरी में छाछ बनाने के लिए दो अलग-अलग साल्ट थे। काले रंग के साल्ट की वैद्यता समाप्त हो गई थी।
ऐसे में काले और सफेद रंग के दोनों साल्ट, पनीर व दूध के नमूने लिए गए। वहीं डेयरी के पैकेजिंग क्षेत्र में काफी गंदगी थी, टाइल्स टूटी थी और फंगस जम रही थी। इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया। परम डेयरी में जांच की गई, जहां पर राजस्थान से खरीदे जाने वाला घी मिला। कंपनी प्रबंधन से घी के खरीदने के बिल व विवरण मांगा गया। पैकेजिंग क्षेत्र में टाइल्स टूटी थी, जहां पानी भर रहा था और गंदगी थी।
विज्ञापन
परम डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। इसके अलावा मधुसूदन क्रीमी फूड्स में निरीक्षण किया, जहां पर सभी स्थान साफ मिला। पैकेजिंग क्षेत्र भी आधुनिक व मानक के अनुरूप था। इकाई से दूध व दही का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि कुल सात नमूने लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि आगामी त्योहार के चलते खाद्य विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन डेयरियों पर औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर दो जगह गंदगी मिली थी, जिनको खाद्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। सभी फैक्टरी संचालकों को उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।