फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Digital X-ray film runs out; trouble ensues.

Bulandshahar News: डिजिटल एक्सरे की फिल्म खत्म, परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray film runs out; trouble ensues.
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में एक्सरे कराने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डिजिटल एक्स-रे की पिछले एक सप्ताह पूर्व से फिल्म समाप्त चल रही है। ऐसे में मरीजों को मोबाइल में खींचकर एक्सरे की फोटो दी जा रही है। हालांकि गंभीर या मेडिकोलीगल के मरीजों के मैनुअल एक्सरे किए जा रहे हैं। चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि मेडिकल प्राचार्य को डिमांड भेजा जा चुकी है। सोमवार को फिल्म न आने पर दोबारा रिमांडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में संचालित एक्सरे कक्ष में मैनुअल व डिजिटल एक्सरे की मशीन लगी हुई हैं। यहां पर प्रतिदिन 150 से 200 मरीज एक्सरे कराने के लिए आते रहते हैं। इसमें मेडिकोलीगल व सड़क हादसों में घायल लोग भी शामिल रहते हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन का पिछले दो माह से 24 घंटे संचालन किया जा रहा है लेकिन एक सप्ताह पूर्व डिजिटल एक्सरे मशीन की फिल्म समाप्त हो गई।
विज्ञापन

फिल्म समाप्त होने पर मरीजों की परेशानियां बढ़ने लगी। हालांकि एक्सरे विभाग ने मरीजों के एक्सरे कर उनके मोबाइल में फोटो खींचकर देने की सुविधा शुरू कर दी लेकिन सभी के पास एंड्रायड मोबाइल न होने पर चिकित्सक को साफ न दिखाई देने से परेशानी हो रही है। मजबूरन मरीजों को मैनुअल एक्सरे मशीन से एक्सरे कराने पड़ रहे हैं। चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि फिल्म के लिए डिमांड भेज दी हैं। शनिवार को एक्सरे कराने पहुंचे मरीज के तीमारदार आशीष ने बताया कि भाई के पैर में फैक्चर हो गया, एक्सरे कराने आए तो यहां पर मोबाइल में फोटो ले जाने की बात कही। कहा कि यदि हमें अपने भाई को दूसरे स्थान पर ले जाना पड़ा तो मोबाइल का एक्सरे नहीं चल पाएगा। दीपांशु ने बताया कि मां फिसल गई, उनके हाथ और पैर में सूजन होने पर चिकित्सक ने एक्सरे कराने को कहा। एक्सरे कराने आए तो यहां पर मोबाइल में फोटो खींचकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
डिजिटल एक्सरे मशीन की फिल्म समाप्त हो जाने से पूर्व ऑर्डर भेज दिया गया। सोमवार या मंगलवार तक फिल्म आ जाएगी। फिल्म न आने पर सोमवार को दोबारा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र भेजा जाएगा। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed