फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dhanura case

धनौरा कांड में नया मोड़, हरेंद्र फौजी ने वारदात के लिए शूटर बुलाकर दिए थे हथियार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
dhanura case
धनौरा कांड में नया मोड़, हरेंद्र फौजी ने वारदात के लिए शूटर बुलाकर दिए थे हथियार
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में मार्च 2021 में खेत से कार में सवार होकर लौट रहे धर्मपाल और उनके परिवार पर हुए हमले में अब नया मोड़ आ गया है। पूरे प्रकरण में शिकारपुर के गांव कुतुबपुर निवासी हरेंद्र फौजी की अहम भूमिका सामने आई है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए हरियाणा के 14 शार्प शूटरों ने पूछताछ में कुबूला है कि हरेंद्र फौजी ने ही उन्हें हायर किया था। कार और हथियार भी मुहैया कराए थे।
गांव धनौरा निवासी धर्मपाल और दूसरे पक्ष के अमित जाट के बीच वर्ष 1990 से ही रंजिश चली आ रही है। इसी कारण धर्मपाल को पुलिस से सुरक्षा के रूप में एक गनर मिला हुआ था। 21 मार्च 2021 की सुबह धर्मपाल कार से अपनी पत्नी रवींद्री, बेटे संदीप, जितेंद्र और सुरक्षाकर्मी पुष्पेंद्र के साथ खेत से गांव लौट रहे थे। घर के रास्ते पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए कार व बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थी। धर्मपाल के पुत्र संदीप की मौत हो गई थी। धर्मपाल और उनका गनर पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में पहले से ही जेल में बंद अमित समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी सामने आया था कि अमित ने जेल में ही बैठकर हत्या की साजिश रची। वारदात में भाड़े के शूटरों का इस्तेमाल किया गया था। बाद में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शूटरों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही थी। गांव कुतुबपुर निवासी हरेंद्र फौजी का नाम भी साजिशकर्ताओं में सामने आया था। पुलिस ने उसे 120 बी का मुल्जिम बनाया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उस दौरान हरेंद्र की तैनाती हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने खोला प्रकरण का पूरा राज
हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के 14 शूटरों को गिरफ्तार किया। इनमें डेढ़ लाख रुपये का इनामी शूटर विजय माले भी है। पूछताछ में शूटरों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए हरेंद्र फौजी ने रुपये देकर हायर किया था। वारदात में इस्तेमाल हथियार और कार का बंदोबस्त भी हरेंद्र ने ही किया। आरोपी शूटरों के इकबालिया बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस को सूचित किया है। बुलंदशहर पुलिस ने अब हरेंद्र फौजी को मुख्य आरोपियों में शामिल कर लिया है।
वारदात में शामिल थे छह शूटर
उस दौरान बुलंदशहर पुलिस को यह नहीं पता था कि वारदात में कितने शूटर शामिल थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अब सामने आया है कि छह शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। शूटरों से पूछताछ के लिए जनपद पुलिस अब बी वारंट जारी करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही हरेंद्र फौजी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
अमर उजाला ने जताई थी आशंका
प्रकरण में एक फौजी के शामिल होने की आशंका से संबंधित खबर अमर उजाला ने अपने 24 मार्च 2021 के अंक में ‘किसी फोर्स से जुड़े व्यक्ति ने सप्लाई किए हथियार’ शीर्षक से प्रकाशित की थी।

दिल्ली पुलिस ने कुछ शूटरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में धनौरा कांड में शामिल होना भी कुबूल किया है। जल्द ही बी वारंट जारी कर शूटरों से पूछताछ की जाएगी। हरेंद्र फौजी का नाम वारदात में शूटर्स को हथियार, कार उपलब्ध कराने व उन्हें हायर करने में सामने आया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed