{"_id":"69caa8f479ffc2c6f4018bfa","slug":"department-alert-regarding-heat-wave-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-151109-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हीट वेव को लेकर विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हीट वेव को लेकर विभाग अलर्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सीएमओ ने सभी एमओआईसी को अलर्ट रहने का निर्देश दिए हैं। साथ ही वार्ड और पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे मरीज को तत्काल इलाज मिल सके। इसके लिए जिला चिकित्सालय में 10 और सीएचसी-पीएचसी पर दो से पांच बेड का वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि अधिक समय तक गर्मी या धूप के संपर्क में रहने से लू, बेहोशी, चक्कर आने, लो ब्लड प्रेशर एवं हृदय गति में असमानता जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि हीटवेव से बचाव के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सालयों में हीट वेव वार्ड बनाकर दो से 10 बेड तक आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा जिले में 19 आरआरटी (रैपिड रेस्क्यू टीम) गठित की जाएंगी। संवाद