फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   demonstration over molestation of female sanitation worker

Bulandshahar News: महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ पर हंगामा, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। पालिका के ईओ भी मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे नगर पालिका में तैनात एक महिला सफाईकर्मी नगर के मुहल्ला कसाईबाड़ा (लोधराजपूतान) में सफाई कर रही थी। आरोप है कि मौहल्ले के रहने वाला एक अधेड़ वहां आया और उससे छोड़खानी करने लगा। पीड़िता ने किसी प्रकार आरोपी से खुद को बचाया और मोहल्ले के अन्य लोगों को जानकारी दी। आरोपी के गैर समुदाय से होने के चलते सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया और उन्होंने कामकाज ठप कर कस्बा चौकी पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी पर नगर पालिका के ईओ मणी सैनी व सफाई निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की बात सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ईओ के समझाने पर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 व वस्त्र हरण के लिए धारा 76 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन






महिला सफाई कर्मी की तहरीर पर आरोपी रहीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा। फिलहाल सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई व्यवस्था सामान्य है। कुछ देर के लिए ही काम रूका था। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - मणी सैनी, ईओ, नगर पालिका, जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed