फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demonstration demanding change of SSC exam conducting company

Bulandshahar News: एसएससी परीक्षा कराने वाली कंपनी को बदलने की मांग के लिए प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसएससी की परीक्षा कराने वाली कंपनी को बदलने, अग्निवीर योजना से भर्ती को बंद करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग के लिए किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही इन मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता व युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि एसएससी परीक्षा की जिम्मेदारी एडयूक्यूटी कंपनी को दी गई है। लापरवाही की वजह से एडयूक्यूटी कंपनी कई प्रदेशों में ब्लैक लिस्ट में है। हमारी मांग है कि एसएससी की परीक्षा किसी ऐसी कंपनी से कराई जाए, जो किसी विवाद में न हो और निष्पक्षता से परीक्षा को करा सके। कहा कि अग्नि वीर योजना, जो भारत सरकार ने युवाओं पर थोपी है। यूनियन की मांग है कि इस योजना को बंद कर पहले की तरह ही सेना में भर्ती की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी मांग में पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग भी शामिल है। इस मांग को लेकर अधिवक्ता भी लगातार प्रयासरत हैं। इसके अलावा यूरिया की कमी को दूर करने, तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने व सरकारी भूमि व तालाबों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो यूनियन आंदाेलन करेगी। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुदेश प्रधान, एनसीआर महासचिव डाॅ. नईम, जिला युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, ब्लॉक शिकारपुर अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चाहर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed