फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand to appoint doctor at PHC

Bulandshahar News: पीएचसी पर चिकित्सक तैनात करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to appoint doctor at PHC
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सांसद महेश शर्मा।   - फोटो : संवाद
ककोड़। क्षेत्रीय सांसद महेश शर्मा ने शनिवार को झाझर स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर केवल फार्मासिस्ट की तैनाती है। फार्मासिस्ट ही केंद्र पर पहुंचने वाले रोगियों का उपचार कर रहा है। चिकित्सक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए ककोड़, वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सांसद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के तैनात किए जाने की मांग की है। वही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इंटरलॉकिंग सडक़, केंद्र के बाहर बने गड्ढे में मिट्टी डलवाने की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों को जल्द ही चिकित्सक की तैनाती कराने, अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष सुभाष मास्टर, सांसद प्रतिनिधि सुरेशचंद शर्मा, ललित भाटी, पुष्पेंद्र सिंह, महेश पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed