{"_id":"69a31fecee3f7b794309f4d7","slug":"demand-for-compensation-four-times-the-circle-rate-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107643-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की मांग, 14 मार्च को विशेष पंचायत का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की मांग, 14 मार्च को विशेष पंचायत का ऐलान
विज्ञापन
सिकंदराबाद। किसान सेवा समिति (चोला क्षेत्र) के संयोजक अजीत दोला के नेतृत्व में शनिवार को गांव सरायदूल्हा में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने एकमत होकर प्रदेश सरकार से नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा अथवा बाजार भाव, जो भी अधिक हो, वो किसानों को देने की मांग की।
किसानों ने कहा कि यदि सरकार को भूमि की आवश्यकता नहीं है तो संबंधित भूमि को तत्काल भू-रिकॉर्ड में किसानों के नाम दर्ज करते हुए वापस किया जाए। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी रणनीति तय करने के लिए 14 मार्च को एक विशेष पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता चौधरी निरंजन सिंह और संचालन रनपाल सिंह ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मलखान यादव, प्रकाश यादव, राम कैलाश प्रधान, रविन्द्र प्रधान, प्रमोद यादव, उदल प्रधान, सुबोध कुमार, गजेंद्र सिंह, लखपत यादव, राजवीर यादव, अजय यादव, विजय सिंह, सुमित चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।