{"_id":"6a25a6351d6f20a3e60a8ca0","slug":"delhi-police-raids-khurja-over-purchase-of-stolen-jewelry-trader-questioned-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112946-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चोरी किए गहने खरीदने पर दिल्ली पुलिस ने खुर्जा में मारा छापा, व्यापारी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चोरी किए गहने खरीदने पर दिल्ली पुलिस ने खुर्जा में मारा छापा, व्यापारी से पूछताछ
विज्ञापन
खुर्जा। सराफा बाजार में शनिवार रात को दिल्ली पुलिस ने एक दुकान में छापा मारा। जहां पर उन्होंने जांच पड़ताल की और लगभग 200 ग्राम चोरी के गहने बरामद किए। इसके बाद व्यापारी को हिरासत में लेकर लगभग एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
दिल्ली के चिरंजीव विहार क्षेत्र से लगभग चार पांच दिन पहले सोने के गहने चोरी हुए थे। बुलंदशहर के करौरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने चोरी किए गए गहने को खुर्जा नगर के एक सराफा कारोबारी को बेचे थे।
इस इस मामले में शनिवार रात को दिल्ली पुलिस की एक टीम खुर्जा कोतवाली पहुंची, जहां पर स्थानीय पुलिस को आमद कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सराफा बाजार पहुंची, जहां पर एक कारोबारी की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
इसके बाद सराफा कारोबारी को हिरासत में लेकर खुर्जा कोतवाली में लाया गया। जहां पर दिल्ली पुलिस ने करीब एक घंटे तक कारोबारी से पूछताछ की। इसके बाद कारोबारी को छोड़ दिया गया। घटना के बाद से व्यापारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। मामले में संयुक्त सराफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष नवनीत बंसल का कहना है कि दिल्ली पुलिस की बाजार में आने की कोई जानकारी नहीं है। किसी दुकान पर भी कोई छापा नहीं मारा गया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि करीब चार पांच दिन पहले दिल्ली में कहीं चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले थे। इसी के आधार पर शनिवार रात को पुलिस जांच करने खुर्जा आई थी। कारोबारी से एक घंटे पूछताछ कर वापस लौट गई थी। कुछ गहने या सोना बरामद करने की जानकारी नहीं है।