फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deleted SP Mahesh Yadav, BJP's Anil Becomes Chairman

हटाए गए सपा के महेश यादव,भाजपा के अनिल बने चेयरमैन

Fri, 16 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Deleted SP Mahesh Yadav, BJP's Anil Becomes Chairman
bjp - फोटो : demo pic

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन महेश यादव को पद से हटाकर भाजपा के अनिल शर्मा को नया चेयरमैन बनाया गया है। महेश यादव समेत चार डायरेक्टर्स पर अनियमितता व मनमानी का आरोप है। आरोप पत्र को आधार बनाकर बोर्ड ने नया आदेश   पारित कर दिया। जिस समय महेश यादव ने कुर्सी हथियाई थी उस समय भी काफी विरोध    हुआ था।

विज्ञापन


कापरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष जयभगवान त्रिवेदी ने अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता से महेश यादव समेत चार डायरेक्टर्स की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि महेश यादव सभापति जिला सहकारी बैंक समेत तीन डायरेक्टर्स ने फर्जी रूप से अपना नाम सहकारी संघ चंदेरू के प्रतिनिधि के रूप में दर्शाया और कानून को ताक पर रखकर कुर्सी पर आसीन हो गए।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने अनियमितता की जांच संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक आरके कुलश्रेष्ठ को सौंपी। जांच में सभापति महेश यादव, डायरेक्टर उमेश यादव, सुरेंद्र पाल, सतीश कुमार यादव को दोषी पाया गया। बोर्ड ने जांच रिपोर्ट को आधार मानकर आदेश पारित किया और  महेश यादव को सभापति पद से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed