फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deepanshi, Shivanshi in 10th and Vandana and Garima in 12th topped the district.

Bulandshahar News: 10वीं में दीपांशी, शिवांशी और 12वीं में वंदना व गरिमा ने किया जिला टॉप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में एनआर पब्लिक स्कूल खुर्जा की छात्रा दीपांशी अग्रवाल और जेपी इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराबाद की छात्रा शिवांशी ने संयुक्त रूप 99.6 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं 12वीं में डीपीएस की छात्रा वंदना शर्मा और गरिमा ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। 10वीं में रैनेसा स्कूल के छात्र भव्यांश सिंह ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और डीपीएस के छात्र हर्षित अग्रवाल ने 99.2 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। 12वीं में रैनेसा के छात्र सार्थक सिंह ने 98 फीसदी अंक के साथ द्वितीय और डीपीएस के अभिनव अग्रवाल ने 97.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन




जिले में 10वीं का परीक्षा परिणाम 96.50 और 12वीं का 96.98 फीसदी रहा है। कक्षा 10वीं में 9987 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इनमें से 350 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। 9736 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं में 8300 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 250 परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा में 8050 छात्र-छात्रा शामिल हुए। रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बताया कि सोमवार को रिजल्ट आने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

दोनाें कक्षाओं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। तमाम छात्रों ने कैफे व घर पर मोबाइल से रिजल्ट देखा। पास होने पर उनके चेहरे खिल उठे और परिजन भी गदगद हो गए। स्कूल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। घर पर भी खुशी मनाई। स्कूल संचालकों ने परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed