फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death of worker

संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में श्रमिक दीपक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दीपक मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। मृतक की पत्नी ने एक युवक पर पति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी महिला तनु ने बताया कि उसके 28 वर्षीय पति दीपक धमेड़ा कीरत ईट भट्टे पर मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि 15 अक्तूबर को गांव सरदारनगर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र गुलीचंद मजदूरी करने के लिए उसके पति दीपक को घर से लेकर गया था। प्रवीण कुमार का धमेड़ा कीरत के एक ईट भट्टे पर ट्रैक्टर चलता है। आरोप है कि 15 अक्तूूबर की शाम को प्रवीण और उसके पति दीपक में काम को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद प्रवीण ने उसके पति को बुरी तरह से पीट दिया। राहगीरों ने दीपक को उसके घर छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी और अन्य परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पक्ष के परिवार का कहना है कि दीपक शराब का आदी था। तीन दिन पहले वह शराब के नशे में प्रवीण को रास्ते में मिला। प्रवीण ने बाइक से उसे लिफ्ट दी। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। बाद में अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed