फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadly attack on District Disabled Empowerment Officer by entering his house

Bulandshahar News: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के साथ उनके किराये के मकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर खाली न करने पर उन्हें हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ निवासी आदर्शनगर-2 ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ नेकपाल सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। आरोप है कि 25 जुलाई 2024 को छह लोग गाड़ी में सवार होकर उनके घर आए और बिना पूछे जबरन घर में घुसने लगे। बच्चों ने बिना मकान मालिक की परमीशन के घर में घुसने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट करनी शुरू कर दी। इसको लेकर उन्होंने मामन चौकी पर तैनात पुलिस आरक्षी को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके कुछ समय बाद ही एक नंबर से मोहित शर्मा की कॉल आई और बिना कुछ जाने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed