फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadly attack on CRPF constable

Bulandshahar News: सीआरपीएफ कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on CRPF constable
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीआरपीएफ कांस्टेबल को अपनी पत्नी को दिए दो लाख रुपये देकर वापस मांगना भारी पड़ गया। आरोपी पत्नी ने वह रकम अपने भाई को दे दी। अब कांस्टेबल ने रुपये वापस मांगे तो पत्नी ने अपने पिता, भाई व अन्य लोगों को अपने घर बुलाकर पति की हत्या की कोशिश की। वहीं, अब आरोपी उसे भविष्य में हत्या करने व झूठे मुकदमे में फंसाकर उसका भविष्य खराब करने की धमकी दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात में जीवनगीत कालोनी अल्लीपुर गिझौरी निवासी कमलजीत सिंह ने सीजेएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि वह सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। घर की आवश्यकता और अन्य कार्यों के लिए अपनी पत्नी को दो लाख रुपये रखने के लिए दिए थे। यह धनराशि उसकी पत्नी ने उसको बिना बताए अपने भाई ललित कुमार को दे दी। उसके द्वारा लगातार अपने साले ललित से रुपयों का तकादा किया गया लेकिन वह टालता रहा। आरोप है कि उसे रुपये वापस करने की बात कहते हुए घर पर बुलाया गया, जहां उसकी पत्नी राजेश, ससुर देवकरन, साले दिनेश, ललित, साढू राजेश व विशाल और दो अन्य व्यक्तियों ने उससे मारपीट करते हुए चाकू आदि हथियारों से हमला कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed