फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body of unknown youth found

Bulandshahar News: क्षत-विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown youth found
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली के नजदीक अनूपशहर- बुलंदशहर मार्ग पर बुधवार देर रात एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए सभी थानों व आस पास के जनपदों में भी संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब एक बजे गांव बिरौली के निकट एक शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस की टीम ने जांच की। मृतक युवक के हाथ पर अंग्रेजी में नीरज नाम गुदा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि मृतक सड़़क हादसे का शिकार हुआ है। युवक के शव से 20 से 25 मीटर दूर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी मिली है। मृतक की तलाशी लेने पर कोई ऐसे कागजात नहीं मिले, जिससे शव की पहचान हो सके, दाएं हाथ पर अंग्रेजी में नीरज लिखा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की शिनाख्त के लिए अन्य स्थानों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। युवक का शव तीन दिन तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed