फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body of pregnant woman found hanging

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव दानगढ़ स्थित अपनी ससुराल में रह रही सात माह की गर्भवती विवाहिता का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर जांच की। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दौलतपुर चौकी क्षेत्र गांव दानगढ़ निवासी दिनेश कुमार की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अलीगढ़ जनपद के जखेरा गांव निवासी मनीषा के साथ हुई थी। मनीषा लगभग सात माह की गर्भवती थी। सोमवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। सुबह समय से नहीं उठी तो परिजनों ने अंदर कमरे में जाकर देखा। वहां उसका शव पंखे के कुंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल वाले उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसके साथ हाथापाई भी की जाती थी। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूबवेल के पास मिला अज्ञात युवक का शव
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर में सोमवार देर रात ट्यूबवेल के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने मृतक का फोटो जनपद के सभी थानों पर व आसपास के जनपदों के थानों पर भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर ली जाएगी। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed