{"_id":"6a6b35cb0bfde008140d5906","slug":"dead-body-of-phc-ward-boy-was-found-hanging-from-noose-in-dressing-room-in-bulandshahr-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में वार्ड बॉय की मौत: पीएचसी के ड्रेसिंग रूम में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में वार्ड बॉय की मौत: पीएचसी के ड्रेसिंग रूम में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 Jul 2026 05:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:00 PM IST
सार
बुलंदशहर के चोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले 60 वर्षीय वार्ड बॉय राकेश सोलंकी का शव ड्रेसिंग रूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिसकर्मी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के चोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में गुरुवार को एक वार्ड बॉय का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चोला निवासी 60 वर्षीय राकेश सोलंकी के रूप में हुई है। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।