{"_id":"651333df0402a7ff370de6c6","slug":"dead-body-of-farmer-missing-for-two-days-found-in-field-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1097-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत में मिला दो दिन से लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत में मिला दो दिन से लापता किसान का शव
विज्ञापन
जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय किसान कर्मवीर सिंह पिछले दो दिन से लापता था। जिसका शव मंगलवार को जेवर कोतवाली क्षेत्र के लोदोना गांव के जंगलों में मिला। इसमें किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इब्राहिमपुर गांव निवासी दलवीर सिंह ने बताया कि उनका भाई कर्मवीर सिंह पिछले दो दिन से लापता था। इसको लेकर आस-पास के गांव में तलाश की जा रही थी। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह जेवर कोतवाली के अंतर्गत लोदोना गांव में शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर देखा तो कर्मवीर का शव था। इसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। वहीं जेवर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन