{"_id":"69d148980c8fd407d801018c","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-banks-of-the-ganges-suicide-suspected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151426-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा किनारे मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा किनारे मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मां अवंतिका देवी गंगा घाट से आगे झाड़ियों में शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बीबीनगर क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा निवासी तेजू के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से सल्फास की एक खाली डिब्बी बरामद हुई है। जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
शनिवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण खेतों की ओर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान गंगा किनारे वन विभाग की जमीन पर एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरवी को सूचना दी। उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आसपास जांच की तो पास ही जहरीले पदार्थ (सल्फास) की डिब्बी मिली। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय तेजू सिंह लोधी के रूप में हुई। पता चला कि तेजू अविवाहित था और करीब दो वर्षों से अपने गांव हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर को छोड़कर मुबारकपुर वांगर में अपने बहनोई होशियार सिंह के घर रह रहा था।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।