फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughters meets to CM's OSD

मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिलीं बेटियां

Fri, 28 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 28 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Daughters meets to CM's OSD
सीएम को खून से खत लिखने वाली बहनें लतिका और तान्या।  - फोटो : ब्यूरो

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखने वाली बेटियां शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर ओएसडी से मिलीं। दोनों ने मां की मौत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की। इस मौके पर उनकी नानी और मामा भी मौजूद था।

विज्ञापन


14 जून 2016 को नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम निवासी ओमवती पत्नी राकेश जिंदल ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर बेटी अन्नू बंसल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  अगस्त माह में मृतका अन्नू बंसल की बेटी तान्या बंसल और लतिका बंसल ने खून से मुख्यमंत्री को खत लिखकर पुलिस पर लचर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार ने अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने का दावा किया। लतिका बंसल ने बताया कि तीन दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रमेश चंद यादव ने फोन पर लखनऊ बुलाया था। बृहस्पतिवार दोपहर ललित, तान्या अपनी नानी और मामा के साथ लखनऊ पहुंच गए। लतिका ने बताया कि ओएसडी रमेश चंद यादव ने उनकी परेशानियों को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed