फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughter will not teach alcohol after making contract

शराब ठेका बना तो नहीं पढ़ाएंगे बेटियां

Mon, 27 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daughter will not teach alcohol after making contract
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़वा में महिलाओं ने रविवार को निर्माणाधीन ठेका ढहा दिया। इस दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर ठेके  का निर्माण दोबारा हुआ तो गांव की एक भी लड़की कॉलेज पढ़ने नहीं जाएगी।

बता दें कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित गांव शेखपुर गढ़वा पर देशी शराब का ठेका कई वर्षों से स्थापित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ठेका स्वामी गांव के मुख्य मार्ग पर ठेके का निर्माण करा रहा था। रविवार दोपहर करीब दो बजे महिलाओं को ठेके के निर्माण होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर जा धमकी। उस दौरान वहां कोई भी मजदूर मौजूद नहीं था। महिलाओं ने निर्माणधीन ठेके को लाठी-डंडों से दीवार गिराकर उसे ध्वस्त कर दिया। साथ ही दोबारा ठेके के निर्माण पर गांव से लड़कियों को नहीं पढ़ाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि मार्ग से अधिकतर लड़कियां पैदल ही कॉलेज जाती हैं। इस मार्ग पर ठेका निर्माण होने से शराबी लड़कियों के साथ बदतमीजी करेंगे। इस दौरान गीता, पूनम, उर्मिला, सविता, महेंद्री, मुन्नी देवी, पिंकी, ललिता, जगवीरी, मितलेश, देवेंद्री, रजनी, किरण, बसंती, अंजलि, पुष्पा आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed