फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughter-in-law murdered Nathu along with her lover after he became a hindrance in their love affair

Bulandshahar News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पुत्र वधू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी नत्थू की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law murdered Nathu along with her lover after he became a hindrance in their love affair
बुगरासी। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पुत्र वधू और उसके प्रेमी मुजफ्फरनगर निवासी जान मोहम्मद ने नत्थू सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नत्थू सिंह को घर से साथ लेकर जाने से पहले पुत्र वधू ने अन्य परिजनों को नशे की गोलियां खिलाई थीं। इस वजह से परिजनों को दोनों के घर से निकलने की जानकारी ही नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार को गांव जलालपुर निवासी 65 वर्षीय किसान नत्थू सिंह का गांव के ही एक तालाब के पास शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जबकि पुलिस पूछताछ में परिजनों ने नत्थू सिंह की किसी से रंजिश और लेनदेन के लिए हत्या की संभावनाओं से इन्कार किया था। इसके चलते पुलिस की शक की सुई परिजनों पर घूम रही थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें शुक्रवार की रात नत्थू सिंह एक महिला के साथ जा रहा था। जांच करने पर पता चला कि नत्थू सिंह के साथ जा रही महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी पुत्रवधू रेखा है।
विज्ञापन

पुलिस को यह भी जानकारी लगी कि रेखा और मुजफ्फरनगर के हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी जान मोहम्मद के साथ आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जान मोहम्मद कई बार रेखा से मिलने के लिए उसके घर भी आया था। इसके चलते नत्थू सिंह को शक हो गया था और वह इसका विरोध करने लगा था। नत्थू सिंह के विरोध के चलते ही रेखा और जान मोहम्मद ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि वारदात की रात रेखा अपने साथ नत्थू सिंह को लेकर घर से तालाब की ओर गई। जहां पहले से मौजूद जान मोहम्मद ने ईंट व अन्य धारदार हथियार से नत्थू सिंह की हत्या कर दी और शव मौके पर ही छोड़ दिया। रविवार रात को पुलिस ने दोनों आरोपियों को केलमोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों को चाय में दी थी नशीली दवाई

नत्थू सिंह की हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए रेखा ने पूरी योजना तैयार की थी। इसके लिए जब नत्थू सिंह को घर से बाहर ले जाना था तो पति, सास समेत सभी परिजनों को चाय में नशीली दवाई मिलाकर दी थी, ताकि किसी भी परिजन को इसकी जानकारी न हो सके।




सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात, फिर हुआ प्रेम

जान मोहम्मद मेहनत मजदूरी करता है। सोशल मीडिया पर रेखा और जान मोहम्मद की मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों की अक्सर फोन पर बात होने लगीं। इसके बाद रेखा से मिलने के लिए जान मोहम्मद कई बार जलालपुर भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed