फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DAP 110 bags caught

गौतमबुद्धनगर सप्लाई हो रहा था डीएपी, जब्त किए 110 बैग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
DAP 110 bags caught
गौतमबुद्धनगर सप्लाई हो रहा था डीएपी, जब्त किए 110 बैग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के किसान जहां डीएपी (डाइमोनियम फॉस्फेट) खाद के लिए परेशानियां झेल रहे हैं तो वहीं, खाद माफिया जिले की सप्लाई को दूसरे जनपदों में खपा रहे हैं। मंगलवार को कृषि विभाग ने कोतवाली देहात क्षेत्र में गौतमबुद्धनगर के लिए सप्लाई हो रहे आईपीएल डीएपी खाद के 110 बैगों को अपने कब्जे में लिया। बाद में बैग कोतवाली देहात पुलिस को सौंप दिए।
मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने कोतवाली देहात क्षेत्र में एक वाहन में आईपीएल डीएपी के 110 बोरे बरामद किए। उन्होंने बताया कि डीएपी बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर सप्लाई किया जा रहा था। टीम ने वाहन चालक से जब इसके बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया और बिल व चालान भी नहीं मिले। मामले में डीएओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बोरों को जब्त कर लिया कोतवाली देहात पुलिस को सौंप दिए। साथ ही गाड़ी को भी पुलिस को सौंप दिया। बुलंदशहर में किस दुकान से यह डीएपी गौतमबुद्धनगर को भेजे जा रहे थे इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है, फिलहाल डीएओ इस मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने निरीक्षण कर दो दुकानों के लाइसेंस किए निरस्त
बुलंदशहर। जिले में नकली उर्वरक को लेकर कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को जिलेभर में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों में 27 नमूने लिए गए। इसमें दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए तो तीन व्यापारियों को चेतावनी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि खुर्जा, बुलंदशहर, शिकारपुर, अनूपशहर, डिबाई व सिकंदराबाद और स्याना तहसील में कार्रवाई की गई है। बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने 27 नमूने लिए हैं। सभी को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। टीम को दो दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। साथ ही तीन दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed