{"_id":"6a5d01359192eeaa0703c3cb","slug":"cylinder-exploded-due-to-a-fire-that-broke-out-while-making-tea-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-160272-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चाय बनाने के दौरान लगी आग से सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चाय बनाने के दौरान लगी आग से सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव इछावरी में रविवार देर चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे किसान की झोपड़ी में आग लगने से उसका सामान चल गया। वहीं,झोपड़ी रखी नकदी भी जल गई।
गांव निवासी किसान रूप किशोर 60 वर्ष ने बताया कि वह ईदगाह मार्ग पर खेत पर झोपड़ी डालकर रहते हैं। शाम के समय वह सिलिंडर पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया कि सिलिंडर में अचानक ब्लास्ट होने से वह हवा में काफी ऊॅचाई तक उझल गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया कि झोपड़ी में आग लगने से पास में ही रखे बिटोरे में भी आग लग गई।
बताया कि झोपड़ी में आग लगने से उनके कपड़े, , बिस्तर, बर्तन आदि सामान जल गया। बताया कि वह दो दिन पहले ही मंडी में अपनी मक्का की फसल बेचकर आए थे। जिसके 60 हजार रुपये उनकी झोपड़ी में ही रखे हुए थे। आग से झोपड़ी में रखे उनके 60 हजार रुपये भी जल गए। गनीमत रही कि सिलिंडर में ब्लास्ट होने से किसी को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दमकल ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है।