फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cyber thugs in Bulandshahr defrauded two people of lakhs of rupees from their bank accounts

Cyber Crime: यूपी में दो से ठगी, एक को भेजा लिंक... दूसरे को बैंक में फोन नंबर बदलवाना पड़ा भारी; जानें मामला

Thu, 26 Dec 2024 05:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 05:36 PM IST
सार

बुलंदशहर में ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहला है शातिर साइबर ठगों के पीड़ित के एक लिंक भेजा और खाते से निकाले लाख रुपये निकाल लिए तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स को बैंक में अपना पुराना फोन नंबर बदलवाना भारी पड़ गया। 

विज्ञापन
Cyber thugs in Bulandshahr defrauded two people of lakhs of rupees from their bank accounts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के ऊपरकोट निवासी साजिद अली को बैंक में अपना फोन नंबर बदलवाना भारी पड़ गया। गत 29 जुलाई को उसने नंबर बदलवाया और उसी दिन से उसके खाते से अगले चार दिन में कुल 2.62 लाख रुपये से ज्यादा की रकम शातिर साइबर ठगों ने हड़प ली। उसके मैसेज भी किसी अन्य नंबर पर ट्रांसफर कर दिए गए। इसलिए उसे जानकारी देरी से हुई। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर टीम को जांच सौंप दी है। 

विज्ञापन


बैंक में फोन नंबर बदलवाना पड़ा महंगा
मोहल्ला गद्दीयान ऊपरकोट निवासी पीड़ित साजिद अली ने तहरीर देकर बताया कि उनका नगर के ही एक निजी बैंक में खाता खुला हुआ है। जिसमें उनका जो पुराना मोबाइल नंबर अटैच था, वह बार-बार बंद हो जाता था। इसी के चलते पीड़ित ने गत 29 जुलाई को बैंक में उक्त मोबाइल नंबर को बदलवाने के लिए बैंक में जाकर संपर्क किया था। पीड़ित ने बैंक में पुराना नंबर बदलवाते हुए नया नंबर दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि गत 29 जुलाई को ही उनके खाते से 5 हजार रुपये, 30 जुलाई को 99,985 रुपये, 31 जुलाई को 99,989 रुपये और एक अगस्त को 58 हजार रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात शातिरों ने उनके खाते से अज्ञात शख्स ने यूपीआई के माध्यम से कुल 2,62,974 रुपये निकाल लिए गए हैं, जबकि उनका पुराना नंबर बंद हो चुका है और मैसेज किसी अन्य नंबर पर ट्रांसफर हो रहे हैं। मामले में नगर पुलिस ने अज्ञात शातिर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में साइबर टीम की मदद से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में फोन नंबर दर्ज कराने के लिए आया लिंक
नगर कोवताली क्षेत्र के मोहल्ला रामा एंक्लेव निवासी कुंजली भारद्वाज को अपना नंबर खाते पर दर्ज कराने के नाम पर एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पीड़िता कुंजली भारद्वाज ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 15 मई को वह अपना मोबाइल नंबर खाते से अटैच कराने के लिए ऑनलाइन प्रयास कर रही थीं। 

इस दौरान उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से लिंक आया। जिस पर मोबाइल नंबर अटैच करने से संबंधित जानकारी अंकित थी। पीड़िता ने लिंक पर क्लिक कर उसे ओपन करना चाहा। लेकिन, तभी पीड़िता के खाते से एक लाख रुपये अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने निकाल लिए। बाद में बैंक जाने पर पीड़िता को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस व बैंक में की। वहीं, अब जांच के बाद नगर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह करें बचाव...
- इंटरनेट के जरिए पर्सनल जानकारी शेयर करने से परहेज करें.
- अपने मोबाइल पासवर्ड को किसी के साथ शेयर न करें.
- पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं हैं।
- सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हमेशा अपडेट रहें।
- बच्चों के हाथ में कंट्रोल देने से पहले डिवाइस में चाइल्ड लॉक लगा दें। 
- आपका मोबाइल अगर कोई और चलाता है तो बैकिंग ऐप पर स्ट्रॉन्ग पासवर्ड जरूर लगाएं।
- कोशिश करें अपनी जानकारी किसी और के साथ शेयर न करें।
-किसी भी अनजान लिंक, साइट या डॉक्यूमेंट को डाउनलोड न करें।
-11 नंबर से फोन आने या अनजान नंबर से कॉल आने पर न उठाने की सीख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed