फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cyber thugs cheated labour card holders by luring them to send 15 thousand rupees to their account

साइबर ठगों का नया दांव: श्रमिक कार्ड में पैसे भेजने के लिए भेजा ऐसा Link, तुरंत खाते से उड़े 50 हजार रुपये

Thu, 23 Jan 2025 05:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 05:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने पेटीएम से बैलेंस चेक किया तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी को कॉल किया तो उसने अभद्रता करते हुए कॉल काट दी।

विज्ञापन
cyber thugs cheated labour card holders by luring them to send 15 thousand rupees to their account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी युवक सचिन सिंह से शातिर साइबर ठगों ने श्रमिक कार्ड धारकों के खाते में 15 हजार रुपये भेजने का लालच देकर ठगी कर ली। आरोपी ठग के भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये काट लिए गए। पीड़ित ने मामले में अज्ञात शातिर साइबर ठग के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

कोतवाली देहात में गांव काहिरा निवासी पीड़ित सचिन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने खुद को सीएससीई गर्वनेंस लखनऊ का अधिकारी राहुल शर्मा बताया और कहा कि जिन लोगों के ई-श्रमिक कार्ड बने हुए हैं, उनके खाते में 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते में पहले एक रुपया और फिर दो रुपये भेजे। 

आरोपी के कहने पर पीड़ित ने पेटीएम के माध्यम से अपना खाता चेक किया, जिसमें तीन रुपये आने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक पर क्लिक कर खाता चेक करना होगा, जिससे उनके खाते में 15 हजार रुपये आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। जिस पर अब देहात कोतवाली पुलिस ने आदेश के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही साइबर सेल का मामले की जांच सौंप दी गई है। 

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर टीम को मामले की जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed