फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cutenge see billboards sweat unloading costs

होर्डिंग उतारने का खर्चा देख छूटेंगे पसीने

Sun, 08 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cutenge see billboards sweat unloading costs
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर को होर्डिंग्स और वॉलपेंटिंग से पाटने वाले नेताजी अब खर्च देखकर पसीने छोड़ेंगे। नगर पालिका ने शहर को होर्डिंग्स से पाटने वाले सभी दलों को खर्च के नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस होर्डिंग्स उतारने और वालपेंटिंग मिटाने पर हुए खर्च को वसूलने के लिए जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा जुर्माना भारतीय जनता पार्टी और सबसे कम रालोद पर लगा है।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद आचार संहिता लगते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स को उतारा गया। इसके अलावा जगह-जगह हो रही वॉलपेंटिंग को भी पालिका द्वारा मिटवाया गया। तीन दिन हुई कार्रवाई में पालिका ने शहर में कुल 2450 होर्डिंग्स उतारे, जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा के 1660 थे।
विज्ञापन


बसपा के 250, सपा के 255, कांग्रेस के 235 और रालोद के 30 होर्डिंग्स उतारे गए। इसके अलावा कुल 103 वॉलपेंटिंग को मिटाया गया। इसमें भी सबसे ज्याद भाजपा की 45 वॉलपेंटिंग मिटाई गईं। इसके अलावा बसपा की 12, सपा की 16, कांग्रेस की 30 वॉलपेंटिंग मिटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स हटाने और वॉलपेंटिंग मिटाने पर हुए खर्च पर नगर पालिका द्वारा सभी पार्टी जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। सबसे अधिक जुर्माना भाजपा पर लगा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष को 149799 रुपये, बसपा को 27500, सपा को 27649, कांग्रेस को 32048, रालोद को 2900 और शिवसेना को 2600 रुपये जुर्माना का नोटिस जारी किया गया है। सभी पार्टी जिलाध्यक्षों को यह जुर्माना तय समय के भीतर अदा करना होगा। जुर्माना अदा नहीं करने पर इनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।


शहर से सभी प्रकार के होर्डिंग्स, बैनर उतरवा दिए गए हैं। इसके अलावा सभी वॉलपेंटिंग मिटवाई जा चुकी हैं। इस काम पर आए खर्च का मूल्यांकन कर सभी जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भाजपा पर लगाया गया है।

सभी को तय समय पर जुर्माना अदा करने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना नहीं देने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed