फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Current own scorched young man broke

करंट से झुलसे युवक ने तोड़ा दम

Tue, 24 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Current own scorched young man broke
करंट लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा में ट्रांसफार्मर पर उतरे करंट से झुलसे युवक ने उपचार के दौरान रविवार देर रात दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे के बाद मृतक के पिता ने विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जेई ने भी हादसे की तहरीर पुलिस को दी थी।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात देवीपुरा प्रथम में ट्रांसफार्मर के निकट करंट लगने से 35 वर्षीय शिवा उर्फ दद्दू पुत्र पृथी बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। हादसे के बाद गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने कहा था कि विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाल नहीं लगाया है।  रविवार दोपहर उपचार के दौरान डॉक्टरों को शिवा का एक हाथ काटना पड़ा था। उसके दोनों पैर भी बेकार हो चुके थे। रविवार रात करीब 3.30 बजे शिवा ने  उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed