{"_id":"679124137fdaedfbd90c7f1b","slug":"cross-country-race-will-be-organized-on-republic-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-128481-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गणतंत्र दिवस पर क्राॅस कंट्री दौड़ का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गणतंत्र दिवस पर क्राॅस कंट्री दौड़ का होगा आयोजन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी और गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 25 जनवरी तक अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय पर करवा सकते हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भाईपुरा होते हुए पुन भट्ठे पर आकर संपन्न होगी। बालक वर्ग की पांच और बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी। दोनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।