फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crops grown on Gram Panchayat land will be auctioned

Bulandshahar News: ग्राम पंचायत की जमीन पर उगाई गई फसल होगी नीलाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Crops grown on Gram Panchayat land will be auctioned
डिबाई। दानपुर ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर खुर्द में ग्राम पंचायत की 500 बीघा जमीन पर अवैध रूप से खेती करने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन अब ग्राम पंंचायत की जमीन पर उगाई गई फसल को नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि चकबंदी के बाद करीब 500 बीघा जमीन पर स्थाई गोशाला, राजकीय वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए फसल की पैदावार कर भूसा गोशाला को जाना था। आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिली भगत से जमीन को पट्टे पर उठा दिया गया। जब फसल की कटाई की तैयारी चल रही थी तो मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। एसडीएम ने आरआई व लेखपाल की टीम गठित कर फसल की नीलामी के निर्देश दिए हैं। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द फसल की नीलामी के बाद भूसा गोशाला को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article