{"_id":"5914b1ff4f1c1bb7378538fe","slug":"youth-killed-by-train3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 12 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान
सिकंदरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
हरदोई निवासी अवनीश (24) पुत्र रामप्रसाद सोनीपत में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह दिल्ली आकर ऊंचाहार एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था। रात करीब 11.30 बजे जंक्शन क्षेत्र के सिकंदरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन