फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man was shot in mysterious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 young man was shot in mysterious circumstances
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

बाइक से पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही चार-पांच लोगों ने उस पर रंजिशन हमला किया है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को फर्जी बता रही है।

विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के रहमापुर स्यावली निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र श्यौराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ बुलंदशहर से दवा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह जिनौरा गांव के पास पहुंचे चार-पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर लाठी तमंचे और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दो फायर भी किए, जिसमें से एक गोली देवेंद्र के दाहिने बांह में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। वहीं, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज करवाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed