{"_id":"591c9fc14f1c1bab70f22d48","slug":"wounded-in-the-head-of-the-elderly-by-throwing-a-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध के सिर में बोतल मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध के सिर में बोतल मारकर घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाले की पुलिया पर शराब पी रहे तीन युवकों ने ड्यूटी से घर लौट रहे वृद्ध के साथ गाली-गलौच कर सिर पर बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है।
नगर के देवी मंदिर खत्रीवाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (55) ने बताया कि मंगलवार शाम वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे।
इसी दौरान जब वह शुभम मैरिज होम के पास नाले की पुलिया पर पहुंचे तो नंदगढ़ी निवासी युवक अपने दो साथियों के साथ वहां शराब पी रहा था। आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए सिर में शराब की बोतल मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। सुरेंद्र ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन