फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women set liqour shop on fire

शराब के ठेके में महिलाओं ने लगाई आग, हंगामा

Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
women set liqour shop on fire
women - फोटो : अमर उजाला
पति-पुत्रों के शराब पीने से परेशान गंगागढ़ गांव की महिलाएं सोमवार को शराब ठेकों पर लाठी-डंडे से लैस होकर हंगामा कर दिया। महिलाओं का गुस्सा देख सेल्समैन ने ठेके का शटर बंद कर लिया तो महिलाओं ने ठेके में आग लगा दी। पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर सेल्समैन को बाहर निकाला। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन



सोमवार सुबह करीब 10 बजे गंगागढ़ प्याऊ गांव स्थित शराब ठेके पर लाठी-डंडे लेकर काफी संख्या में महिलाएं पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


गंगागढ़ गांव की ओमवती, नेमवती, मीना, रुक्मणी आदि महिलाओं ने बताया कि गांव के दो लोग ठेके से शराब खरीदकर गांव में बेचते हैं। इसके चलते महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं पुरुष शराब के नशे में रोज घर में लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, तोड़फोड़ और महिलाओं के हंगामे के डर से ठेका सेल्समैन आनंद ने खुद को अंदर बंद कर शटर गिरा लिया। इससे नाराज महिलाओं ने ठेके में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर सेल्समैन को ठेके से बाहर निकाला।

करीब दो घंटे तक महिलाए सरकारी शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा करती हैं। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed