{"_id":"2a5b5a814d59c41e3a34cca2f49282bf","slug":"women-died-rukus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, हंगामा
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला शेखू में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में यूपी पुलिस के जवान की विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। नाराज ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।
मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ महिला को गला दबाकर मारने का आरोप लगा तहरीर दी है। ससुराल वालों का कहना है कि महिला शुक्रवार रात घर पर अकेली थी।
लिंक रोड गाजियाबाद निवासी मनवीर सिंह ने चार साल पहले अपनी बेटी पूजा की शादी नगला शेखू गांव में की थी। शनिवार सुबह घर पर पूजा मृत पाई गई।
सूचना पर मायके वाले भी नगला शेखू पूजा के घर पहुंच गए। इसके बाद पूजा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इससे नाराज ससुराल वालों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट भी की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को ससुराल वालों ने गला दबाकर पूजा की हत्या कर दी। वहीं, बताया जा रहा है कि पूजा का पति मेरठ में सिपाही के पद पर तैनात है जो ड्यूटी पर था।
देवर की हाल ही में सेना के पद पर भर्ती हुई वह भी ड्यूटी पर है। सास भी घर पर मौजूद नहीं थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सास, ससुर, देवर और पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।