फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women commited sucide

नाबालिग बेटी की शादी से खफा मां फंदे पर झूली

Fri, 22 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चोला
अमर उजाला ब्यूरो, चोला Updated Fri, 22 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
women commited sucide
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग बिटिया के हाथ पीले करने पर अड़े पति की जिद के आगे बेबस पत्नी ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने सांठगांठ कर अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


रबूपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी करीब 25 साल पहले चोला चौकी क्षेत्र के गांव में हुई थी। दंपति को दो लड़के और एक लड़की है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी अभी 15 साल की है। उससे बड़े उसके दो भाई हैं, लेकिन पिता ने चोला क्षेत्र के गांव में पहले बेटी का रिश्ता तय कर दिया।
विज्ञापन


जब यह बात पत्नी को पता चली तो उसने पति को कई बार समझाया, लेकिन महिला की एक न सुनी गई। बता दें कि शुक्रवार दोपहर बिटिया की ससुराल पीली चिट्ठी (रस्म का न्यौता) जानी थी। बृहस्पतिवार रात महिला ने पति की जिद के आगे बेबस होकर देर रात आंगन में कुंदे से फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी भी की। थोड़ी देर में ही पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से सांठगांठ के बाद यह निर्णय लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि महिला के फंदे पर लटके मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। परिजनों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-राम मोहन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed