फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman sleeping in the house, killed

स्याना में घर में सो रही महिला की हत्या

Fri, 14 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
woman sleeping in the house, killed
स्याना के हरवानपुर गांव में मौके पर परिजन और फोरेंसिक टीम - फोटो : ब्यूरो

बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र के हरवानपुर उर्फ भगवानपुर गांव में अपने घर में सो रही महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ पुत्री की हत्या का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात हरवानपुर गांव में ममता अपने अहाते में पेड़ के  नीचे सो रही थी। उसकी धारदार हथियार सिर में मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसके ससुराल वाले घर से गायब हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री ममता की शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हरवानपुर निवासी मनोज के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुरालीजन ममता को परेशान करने लगे। लगभग पंाच-छह वर्ष पूर्व ससुरालियों ने ममता को जलाकर मारने का प्रयास भी किया था।  उसके मुंह और गर्दन पर जलने के निशान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात पति मनोज, सास विमला सहित तारा, वीरेंद्र व रीतू ने ममता को सोते हुए योजनाबद्ध तरीके से सिर पर प्रहार करके मार दिया। सूचना पर कोतवाल आरके शर्मा मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल के नमूने भी लिए।


पिता महेंद्र सिंह उर्फ मामचंद निवासी ग्राम सरावा थाना शिकारपुर की तहरीर पर स्याना कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed