{"_id":"57375f9d4f1c1b816b91a3cb","slug":"woman-found-hanging-from-a-noose-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 14 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसा कॉलोनी में एक महिला अपने घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
करईखेड़ा गांव थाना गिन्नौर जिला संभल निवासी रामादेवी पुत्री वीरेंद्र सिंह की शादी दो साल पहले हकीमपुर नगला गांव थाना संभल निवासी कल्याण यादव के साथ हुई थी। छह माह से दोनो बीसा कॉलोनी स्थित प्रहलाद सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
कल्याण डीएम रोड पर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। रामा के साथ उसका छोटा भाई भी रह रहा था। शुक्रवार रात मकान मालिक ने फोन पर सूचना दी कि उनकी पत्नी रामा का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर कल्याण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन