फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman burned to death

बेटा नहीं होने पर महिला को जलाकर मार डाला

Fri, 13 May 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 13 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
woman burned to death
मौका-ए-वारदात जहां महिला को जलाकर मार डाला गया।  - फोटो : अमर उजाला

बेटा न होने पर चार बच्चियों की मां की जलाकर हत्या कर दी गई।  मृतका के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी रवीला पुत्री सत्तार का निकाह करीब 11 साल पहले जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी नौशाद पुत्र महमूद के साथ हुआ था। निकाह के बाद रवीला ने चार बेटियों को जन्म दिया। सबसे बड़ी बेटी साहिबा (10), अर्सी (8), अल्फी (6) और सबसे छोटी सोनम (3) है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे रवीला संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात इलाज के दौरान रवीला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई जावेद ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटा पैदा होने पर उसकी बहन को ससुराली आए दिन परेशान करते थे। साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग भी करते थे।

बृहस्पतिवार दोपहर पति नौशाद, सास नरगिस, ससुर महमूद, देवर दानिश व नासिर, इफ्तिखार(नौशाद का मामा) ने उसे जलाकर मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


‘रवीला को थी कोई बीमारी’
नौशाद ने पुलिस को बताया कि चार बेटी पैदा होने के बाद रवीला को कोई बीमारी थी। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया था, लेकिन रवीला ऑपरेशन नहीं कराना चाहती थी। बताते हैं कि बृहस्पतिवार दोपहर पति-पत्नी बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सठला में रहने वाले एक व्यक्ति से बेटा होने की दवाई भी लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed