फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman beaten on wages demand

मजदूरी मांगने पर महिलाओं को पीटा

Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten on wages demand
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर महिलाओं ने किसान और उसके बेटे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी शीला, सीमनतरा, कुसुम, लज्जा, मुन्नी, रज्जो, नीतू, चंद्रवती, मीना, मझला आदि ने बताया कि वह खेतों में मजदूरी पर कार्य करती है। 6 माह पहले उन्होंने गांव के एक किसान के खेत में मजदूरी की थी।

6 माह बाद भी वह उनके मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा है। सोमवार को वह जब मजदूरी के पैसे मांगने के लिए किसान के घर पहुंची तो उसने उनके साथ मारपीट की। बताया कि मारपीट में शीला, सीमनतरा, कुसुम, लज्जा को काफी चोटें आई है।
विज्ञापन


महिलाओं ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।   क्षेत्र के किला गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। किला मार्ग निवासी दो पड़ोसी कूड़ा फेंकने को लेकर उलझ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

मारपीट में एक पक्ष से दो और दूसरे तरफ से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों तरफ से पुलिस में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed